गांव रोहड़ाई के पास सामने से आ रहे ट्रॉले ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दड़ौली निवासी सतीश के रूप में हुई है।
महेंद्रगढ़ के मोड़ी निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा सतीश ट्रक लेकर सिधरावली जा रहा था। जब वह रोहड़ाई के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रॉले के चालक ने उसकी ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे सतीश स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। कापी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया तो उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अजयपाल ने बताया कि टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद