फोटो: 17रेवाड़ी। जिला पुलिस लाईन में देशभक्ति फिल्म शो कार्यक्रम में भाग लेते पुलिसकर्मी, उनक
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस एवं फ्लैग दिवस के अवसर पर जिला पुलिस लाइन में देशभक्ति फिल्म शो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, उनके परिजन और बच्चे मौजूद रहे।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष 21 से 31 अक्तूबर तक मनाया जाता है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता और बच्चों को देश के वीर जवानों के बलिदान से अवगत कराया जाता है।
इसी क्रम में पुलिसकर्मियों के परिजनों और बच्चों के लिए फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशभक्ति, शहीदों के साहस और बलिदान की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशसेवा की भावना जागृत करना और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति समर्पण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों को नमन किया और देश की सेवा का संकल्प लिया।