फोटो : 19कार्यक्रम की शुरूआत करते जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र साथ में गणमान्य। स्रोत : स्
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मस्तापुर में बलिदान राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजेेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र, डीपीसी राजेंद्र शर्मा और बीईओ जाटूसाना अरविंद यादव शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता प्राचार्या नीलम यादव परिवार सहित उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र यादव और समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विज्ञान शिक्षक प्रवीण कुमार ने बलिदान राजेंद्र सिंह का जीवन परिचय और उनके बलिदान की वीरगाथा सभी को सुनाई।
स्मारक समिति की ओर से जितेंद्र यादव ने विद्यालय को पांच पंखे और 11 हजार रुपये भेंट किए। इसके अलावा कृष्णा यादव और विक्रम यादव ने 11 हजार रुपये और लाइब्रेरी के पुनरुद्धार का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि डीईओ सुभाष चंद्र ने बलिदान और कुर्बानी पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।