फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Nov 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेजांगला शौर्य दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला पार्क में रेजांगला शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रेजांगला युद्ध स्मारक के महासचिव नरेश चौहान ने लोगों को रेजांगला शौर्य दिवस की पुस्तक भेंट की। 1962 की वीरता की अमर गाथा सुनाई।
विज्ञापन

हिमालय परिवार हरियाणा के प्रांत महामंत्री सत्यप्रकाश गौतम ने बताया कि प्रतिवर्ष 18 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा लेह-लद्दाख में इस बार विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में प्रथम सिंधु कुंभ लेह-लद्दाख में आयोजित किया जाएगा। इसका मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार करेंगे।
उन्होंने हरियाणा के लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रभक्ति मिशन में जुड़कर प्रथम सिंधु कुंभ में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। गौतम ने यह भी कहा कि चुषूल सेक्टर स्थित रेजांगला वार मेमोरियल जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने का गौरव भी यात्रियों को प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रांत संरक्षक रमेश चंद्रर शर्मा, प्रांत प्रचार सह प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण कौशिक, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रांत संयोजक तेजभान कुकरेजा, कोषाध्यक्ष डॉ. कुलभूषण गर्ग अग्रवाल, लीगल प्रमुख अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें