फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 24 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से रविवार को भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, यादगार कमेटी के अध्यक्ष सोशल एक्टिविस्ट रमेश चंद्र एडवोकेट, सचिव राकेश सैनी पार्षद, मास्टर महावीर सिंह खरखड़ा ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, महाबीर सिंह, पवन शौर्या, जीतन, अजायब सिंह और यश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक वैचारिक विरासत हैं। आज उनके विचारों को आम जनता में व्यापक स्तर पर फैलाने की जरूरत है, ताकि शहीद भगत सिंह के सपनों का समाजवादी समाज स्थापित किया जा सके। यही इन महान क्रांतिकारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें