फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबा चंद्रनाथ महाराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: बाबा चंद्रनाथ महाराज की स्मृति में आयोजित श्रद्धा सुमन कार्यक्रम के दौरान भक्त पूजा-अर्चन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में नाथ संप्रदाय के संत बाबा चंद्रनाथ महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने बाबा चंद्रनाथ महाराज की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

संगवाड़ी स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर के गद्दी महंत सोमनाथ महाराज ने बताया कि बाबा चंद्रनाथ महाराज सामधा गद्दी के दूसरे महंत परमहंस बाबा गोपाल नाथ महाराज के शिष्य थे। उन्होंने बचपन में महाराज गोपाल नाथ से शिक्षा दीक्षा प्राप्त की और योगाश्रम बगड़ धाम की स्थापना की।
उन्होंने मृत्यु भोज, शराब, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया और समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

महंत सोमनाथ ने आगे बताया कि बाबा चंद्रनाथ महाराज की स्मृति में 4 फरवरी की रात्रि को बगड़ में भव्य सत्संग और 5 फरवरी को कन्या भोजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संत महंत उदयनाथ, राधेनाथ, महाबीरनाथ शाहपुरा, मास्टर जगदीशनाथ, पूर्व सरपंच थावर सिंह चोपड़ा जलालपुर, सतबीर पूनिया, धर्मचंद बजाड़, अशोक, अशोक छावड़ी, मदन रामपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें