फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलवामा शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आज

Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूर्व सैनिक व गणमान्य व्यक्ति।स्र
विज्ञापन
कोसली। ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसाइटी के कार्यालय में अर्धसैनिक बल, सैनिक बल एवं गांव के गणमान्य लोगों की बैठक सहायक कमांडेंट अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कोसली गांव व क्षेत्र वीरों की धरती है जहां लगभग हर घर से कोई न कोई सैनिक देश सेवा में लगा है। ऐसे में पुलवामा के शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करना क्षेत्र का कर्तव्य है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार को सुबह 10 बजे शहीदी स्मारक, सैनिक रेस्ट हाउस, कोसली में कार्यक्रम आयोजित होगा।
सभा में सूबेदार महेंद्र सिंह, संजय कुमार, सहीराम यादव, प्रहलाद यादव, रतन सिंह, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र साध मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें