फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण समय की सबसे बड़ी मांग : मुकेश

विज्ञापन
गांव पीथड़ावास में पौधरोपण करते। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास निवासी समाजसेवी अमृत कुमार ने पुत्र सुमित के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण किया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण समय की सबसे बड़ी मांग है।
विज्ञापन

कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण अभियान को नई गति मिल सकती है। अमृत कुमार ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण करना एक प्रेरणादायक पहल है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को प्रकृति से जोड़ते हुए पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बुलबुल, मोनिका, दिशांत, नेहा और सुमित सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने पौधारोपण से पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें