गांव मालपुरा के पास हाईवे पर बने गड्ढे में फंसी गाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आ गई। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव मालपुरा के पास हाईवे पर गड्ढे में एक गाड़ी भी फंस गई।
हाईवे के किनारे बनाई गई दीवारों में पानी निकासी के लिए होल तो बनाए गए हैं लेकिन उनकी ऊंचाई अधिक होने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि जल निकासी कराई जा रही है। हाईवे की रेजिंग का कार्य चल रहा है। इसलिए कुछ समय तक परेशानी बनी रह सकती है।