फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीकानेर विद्यालय में किया पौधरोपण

Wed, 05 Aug 2026 04:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बीकानेर में पौध रोपण करते। स्त्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अध्यापक मुकेश कुमार ने इस अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान इको क्लब प्रभारी सोमबीर यादव, नेहा शर्मा, रविंद्र कुमार सैनी, चंद्रपाल और विद्यार्थियों ने बरगद के पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सोमबीर यादव ने बताया कि विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिसर में अब तक करीब 250 पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। मुकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें