फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देर रात तार पर गिरा पेड़, बिजली गुल होने से लोग परेशान

Fri, 07 Jun 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। कस्बे के आनंद नगर मोहल्ले में बुधवार की देर रात पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गया जिससे बिजली गुल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत कर्मियों को शिकायत की। वीरवार को पूरा दिन लोग बिजली ना आने से परेशान रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला आनंद नगर निवासी सूरजभान, विजय, वेदपाल, संदीप ने बताया कि देर रात को उनके मोहल्ले में एक पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गया था। जिससे तार टूट कर नीचे गिर गई और बिजली गुल हो गई थी। अशोक, विजेंद्र, राम सिंह, आनंद मलिक ने कहा है कि तार टूटने की शिकायत विद्युत कर्मियों को दी गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजली को कटे हुए रात ओर दिन हो गया। फिर भी समाधान नहीं हो पाया। घर में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो चुका है। घरों में पंखे, कूलर पूरी तरह बंद हो चुके हैं। बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी लोग अपने घरों में गर्मी मे परेशान हो रहे हैं। कृष्ण कुमार, सूरजभान, विजय, वेद प्रकाश ने बताया कि वह शिकायत करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यालय में पहुंचे तो कर्मियों ने कहा कि जल्द से जल्द बिजली को ठीक किया जाएगा, सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस बारे में एसडीओ ने बताया कि उनकी जानकारी में मामला आया है। जल्द ही इसको ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें