फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 10 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। भिवाड़ी के श्रीश्याम वाटिका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप​स्थित अखिल भा
विज्ञापन
भिवाड़ी। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में वीरवार को भिवाड़ी स्थित श्रीश्याम वाटिका में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के कापड़ीवास से डीजे और 21 वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान से हुआ। मुख्य अतिथि आर.के. शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने संगठन की एकता और परिवहन उद्योग में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। बृज मोहन तंवर को अध्यक्ष, राहुल शर्मा, सुनील, रामपाल को उपाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को महासचिव, नरोत्तम शर्मा, अशोक तंवर, मुकेश चौधरी, निहाल सिंह को सचिव, रविन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष और विनय पाण्डेय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, 51 सदस्यों की कार्यकारिणी और 11 वरिष्ठ ट्रांसपोर्टरों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया, जो संगठन को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।इस अवसर पर भिवाड़ी, धारूहेड़ा, नीमराणा, बिलासपुर, मानेसर, दिल्ली, नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर, गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें