रेवाड़ी। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर एक स्थित कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से योजनाओं को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता बढ़ी है और पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान हुई है। अब लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। घर बैठे ही काम होते हैं।
डॉ. खोला ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी दिशा में परिवार पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिसके माध्यम से परिवारों का संपूर्ण डाटा एकत्रित कर योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
डॉ. खोला ने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें।