फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बैंक में पैसे निकालने गए बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये निकाले

Thu, 02 Apr 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के यूनियन बैंक से पैसे निकालने गए बुजुर्ग देवकीनंदन की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने दामाद के पास अकाउंट का काम करते हैं। मंगलवार को वह दामाद के एक लाख रुपये निकालने बैंक में गए थे। बैंक से एक लाख रुपये निकलवाए और 50-50 हजार की दो गड्डी मिली।
विज्ञापन

उसने एक गड्डी जेब में डाली और दूसरी के नोट गिनने शुरू कर दिए। जब दूसरी गड्डी निकालने के लिए जेब में हाथ डाला, तो गड्डी ही गायब मिली। उसने इसकी सूचना बैंक कर्मियों को दी जिसके बाद बैंक के गेट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जब वह नोट गिन रहा था तो उसके पास बैंक में दो महिलाएं खड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

जब बैंक के सीसीटीवी की जांच की तो दोनों महिलाएं वहां से गायब मिलीं। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें