फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तकनीकी कार्य से ट्रेनें होंगी प्रभावित

Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा-अस्ल और दूधवाखारा-हड़याल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए 26 और 27 नवंबर को ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि में रेल संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इससे कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ब्लॉक के दौरान रेलगाड़ियों को आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित व रिशंड्यूल किया जाएगा ताकि सुरक्षा और तकनीकी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। रेवाड़ी–बीकानेर सवारी गाड़ी 26 नवंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान कर केवल सादुलपुर तक ही जाएगी। आगे का सादुलपुर–बीकानेर खंड रद्द रहेगा। बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 26 नवंबर को बीकानेर से न चलकर सादुलपुर से शुरू होगी।

बीकानेर से सादुलपुर तक का मार्ग रद्द रहेगा। हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस 25 नवंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली यह ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह नारनौल, नीमकाथाना, रींगस और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

जोधपुर–दिल्ली सराय एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर को जोधपुर से 1 घंटे 45 मिनट देरी से चलेगी। बीकानेर–दिल्ली सराय एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर को बीकानेर से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम जानकारी जांच लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें