फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेवाड़ी होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित

Wed, 22 Jul 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। मुगमा स्टेशन पर यह कार्य सीतारामपुरा जंक्शन-प्रधानखांटा रेलखंड के मध्य होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित होने वाली कई रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है।
रेवाड़ी होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी दी। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूचना जारी की गई है। हावड़ा-बीकानेर रेल सेवा 21 सितंबर को रद्द रहेगी। बीकानेर-हावड़ा रेल सेवा 24 सितंबर को संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
सियालदह-अजमेर रेलसेवा 23 सितंबर से 26 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन सीतारामपुरा जंक्शन-झाझा-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर जाएगी। सियालदह-बीकानेर रेल सेवा 24 और 27 सितंबर को इसी मार्ग से संचालित होगी। अजमेर-सियालदह रेल सेवा 23 से 26 सितंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। बीकानेर-सियालदह रेल सेवा 24 और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा-सीतारामपुरा जंक्शन होकर संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें