फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

Tue, 13 Oct 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित टीम। स्त्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को मेरा युवा भारत संस्था की ओर से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कृष्ण नगर में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को आपदा प्रबंधन, बचाव पूर्व तैयारी और आपात काल में जीवन बचाने के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले सत्र में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जिला परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी राठौर ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं, उनसे जुड़े जोखिमों और आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद नमो सेवा अनकही कहानियां के जिला संयोजक सतीश मस्तान के प्रशिक्षण में तैयार नुक्कड़ नाटक टीम ने प्रस्तुति देकर लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। टीम की सदस्य मनीषा, आरती, किस्मत, मोनिका और कुसुम ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से आपदा के समय सतर्कता और बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर एवं वरिष्ठ पैरामेडिकल अधिकारी आशीष यादव ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के महत्व से अवगत कराया। संस्थान के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए जागरूकता, सतर्कता और व्यावहारिक समझ जरूरी है।
मेरा युवा भारत की ओर से यतिन चरण ने युवाओं को पोर्टल की जानकारी देकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, विनय राव, आंचल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अंजलि पंचाल सहित अन्य प्राध्यापक और प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें