फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बागबानी विकास केंद्र सुंदरह में मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:65-बागबानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्र​शिक्षण   में हिस्सा लेते केंद्र के अ​
विज्ञापन
कनीना। बागबानी विकास केंद्र सुंदरह में बुधवार को एक दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महेंद्रगढ़ सहित आसपास के जिलों से 20 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें आय के वैकल्पिक स्रोतों की ओर प्रेरित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी नारनौल डॉ. प्रेम कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक कृषि के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

उप निदेशक उद्यान डॉ. पिंकी यादव ने केंद्र की गतिविधियों, लैब सुविधाओं और तकनीकी प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. नरेंद्र यादव ने मशरूम उत्पादन से संबंधित वैज्ञानिक विधियों, तापमान नियंत्रण, बीज चयन और बाजार प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. पूनम यादव ने मशरूम उत्पादों के वैल्यू एडिशन और प्रोसेसिंग तकनीक पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. मुकेश शिवराण ने किसानों को केंद्र का भ्रमण करवाया और हाईटेक ग्रीन हाउस एवं संरक्षित खेती की तकनीक से अवगत कराया।
डॉ. नेहा यादव, डॉ. राजपाल यादव, डॉ. अशोक ढिल्लों ने भी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विशाल, राकेश कुमार, जसवंत माजरा, भोजाराम, कर्मवीर, मनीष, अमित, हरि सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें