रेवाड़ी-जयपुर रेलमार्ग पर रूध गांव के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक कानों में इयरफोन लगाकर पैदल ट्रैक पार कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा दिया है।
जीआरपी में तैनात एसआई नरेश कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय वेस्ट बंगाल के पश्चिम मदिना जिले के गांव कुलिया निवासी अनघुसमान बावल स्थित एक कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह जयपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कानों में इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।