फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
गुस्साए परिजनों को समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : Rewari
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक जेबीटी छात्र करीब 21 वर्षीय संजीत की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे, सूूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद परिजन अपनी मांग से पीछे नहीं हटे, देर रात तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा। बता दें कि संजीत की 27 फरवरी को शादी होनी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव मसवासी निवासी 21 वर्षीय संजीत बावल के एक कॉलेज में जेबीटी का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। गांव भगाना के निकट सामने से आ रही एक स्कूल बस के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए थे। परिजनों ने संजीत को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान शाम के समय उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद काफी देर तक संजीत को देखने के लिए डाक्टर नहीं पहुंचा। उन्होंने डाक्टर से रेफर करने के लिए भी कहा, लेकिन डाक्टर ने न संजीत को रेफर किया और न सही उपचार किया। डाक्टर की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी सहित पुलिस बल रहा तैनात
युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू किया तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। हंगामा करने व शव न लेने की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, डीएसपी जय सिंह, मॉडल टाउन थाना एसएचओ बिजेंद्र, तहसीलदार मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, नागरिक अस्पताल से डॉ. टीसी तंवर व डॉ. लाल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।
खुशियों से पहले घर में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि संजीत चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। आगामी 27 फरवरी को संजीत की शादी होनी थी। इसके अतिरिक्त उनकी दो बहनों की शादी 25 फरवरी को होनी तय है। संजीत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
मामले की कर रहे जाच : डीएसपी
डीएसपी जयसिंह ने बताया कि शिकायत ले ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है, ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। बुधवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें