पुरानी करंसी, नई करंसी, बड़ी करंसी जैसी नोटों की उलझन से बचने के लिए रेवाड़ी में यातायात पुलिस ने अब स्वैपिंग मशीन साथ रख रही है। चालान काटने के बाद यातायात पुलिस स्वैपिंग मशीन में डेबिट और क्रेडिट कार्डों के जरिए चालान राशि भर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के दिशा-निर्देश पर यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का न केवल चालान किया जा रहा है बल्कि यातायात नियम का पाठ भी पढ़ाने के साथ सुविधा अनुसार ई चालान मशीन के द्वारा भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है। ये ई-चालान मशीन अभी जिले में यातायात थाना प्रभारी और शहरी यातायात इंचार्ज के पास उपलब्ध हैं। वहीं जिला पुलिस की योजना जिले में और भी ज्यादा ई-चालान मशीन का उपयोग करने की है। इसके लिए पत्र भेज भी दिया गया है। जिन वाहन चालकों के चालान काटे उनमें सीट बेल्ट, बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग शामिल थे।
------------
यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के ई चालान मशीन द्वारा चालान भरे जा रहे हैं। जिला पुलिस ने खुद को अपडेट करने के उद्देश्य से यह मशीन मंगवाई है।
-गजेंद्र शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस