बाईपास स्थित दक्ष प्रजापति चौक पर लूट की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरा होने के कारण चार बदमाश फरार हो गए। सिटी पुलिस ने पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव खुशपुरा निवासी दीपक से एक देशी कट्टा तथा मौके से एक सूमो गाड़ी व एफजेड बाइक बरामद की है। वहीं मौके से फरार हुए बदमाशों की भी पहचान हो चुकी है और सभी बदमाश आलू गैंग के बताए गए हैं।
सिटी थाना पुलिस को देर रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश बाइपास स्थित दक्ष प्रजापति चौक के निकट आने जाने वाले वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पीसीआर नंबर-5 को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस को आता देख बदमाश वाहनों को छोड़कर खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश दीपक को काबू कर लिया, जबकि धारूहेड़ा चुंगी वाल्मिकी बस्ती निवासी अजीत, आजाद चौक निवासी बब्लू उर्फ मामा व भीमा उर्फ अर्जुन सैनी के अलावा सनसिटी निवासी पंडित फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लूट की योजना के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
---------
फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा।
-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, सिटी थाना