फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा चुंगी तक ट्रैफिक प्लान होगा लागू

विज्ञापन
आंबेडकर चौक मार्ग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीडब्लयूडी ने आंबेडकर चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी तक के शेष हिस्से को नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया है। इस निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान सड़क को वन-वे रखा जाएगा और सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक का मार्ग वन-वे रहेगा जिन्हें धारूहेड़ा चुंगी से बावल चौक की ओर जाना है वे इस वन-वे रास्ते का प्रयोग कर सकेंगे।
धारूहेड़ा चुंगी की ओर दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को राव अभय सिंह चौक से होते हुए पायलेट चौक की तरफ से जा सकेंगे।
झज्जर रोड से धारुहेड़ा चुंगी की ओर आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए नाईवाल चौक की तरफ से जाना होगा। आंबेडकर चौक धारूहेड़ा चुंगी से पहले ही बैरिकेड्स लगाए जाएंगे ताकि बड़े वाहन निर्माण क्षेत्र में प्रवेश करें। इस माह में कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके बाद भी निर्माण होता रहेगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें