फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसपी से मिले व्यापारी, चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की

Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गोकल बाजार में घंटेश्वर मंदिर के पास स्थित श्री शांति नाथ ज्वैलर्स में 17 फरवरी को 21 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित दुकानदार के साथ व्यापारियों ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
व्यापारी सचिन जैन ने बताया कि उन्होंने एसपी से मौजूदा कार्रवाई के बारे में जाना। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनसे केस की जानकारी ली। व्यापारियों ने कहा कि अभी तक के आश्वासन से वह संतुष्ट हैं। पीड़ित व्यापारी चाहते हैं कि आरोपी पकड़े जाएं और और चोरी का सामान बरामद हो। घटना के एक दिन बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसपी को फोन करके बाजार में गश्त बढ़ाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैनपुरी निवासी सचिन जैन ने बताया कि उनकी गोकल बाजार में श्री शांति नाथ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद करके चले गए थे। सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे उसने दुकान खोली तो सारा सोने चांदी का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उसने दुकान को संभाला तो पाया कि दूसरी मंजिल पर बना लोहे का जंगला टूटा हुआ था। सचिन ने बताया कि अंदर से ही जंगले को उन्होंने ताला लगा रखा था। दरवाजे में खिड़कियां भी टूटी हुई थी। दुकान से करीब 100 ग्राम के सोने का आभूषण, करीब 15 किलोग्राम के आसपास की चांदी के आभूषण चोरी थे। 21 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें