फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे दिन 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03धारूहेड़ा में गिरी हुई फसल। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पिछले दिनों बारिश संग ओलावृष्टि के बाद से मौसम परिवर्तनशील है। जिले में बुधवार को पूरे दिन 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।इसको देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने फसल की सिंचाई नहीं करने का सुझाव दिया है।
बदले मौसम में उत्तरी पश्चिमी हवा का दौर शुरू हो गया है। दिनभर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवा चली। तेज गति से हवाएं चलने से मौसम में नमी भी देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च महीने के पहले पखवाड़े में ठंड और गर्मी भी रहेगी। आने वाले तीन-चार दिनों में एक बार फिर से राज्य के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में रात्रि तापमान सिंगल डिजिट में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियां न करें, क्योंकि तेज गति से हवाएं चलने से पकी हुई फसलों में नुकसान पहुंच सकता है। अभी कुछ दिन फसलों की सिंचाई न करें। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें