फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक पर चलाई गोली, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर तीन में एक कंपनी में दो ट्रैक्टर मालिकों का आपसी विवाद हो गया। एक पक्ष ने जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। गोली से पीड़ित बाल-बाल बच गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कसौला पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पातुहेड़ा निवासी कुलदीप ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर सेक्टर-तीन स्थित एक कंपनी में किराए पर लगाया हुआ है। इसी कंपनी में गांव आसलवास निवासी मोहन उर्फ मोनी ने भी ट्रैक्टर किराए पर दिया हुआ है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली कंपनी के गेट के पास छोड़ने के लिए गया था। कुछ समय बाद मोहन उर्फ मोनी पहुंच गया और कंपनी के सामने ट्रैक्टर लगाने से मना किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गोली मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद मोहन पिता बाबूलाल, तेजपाल, जीतराम उर्फ जीतू व हेमराज उर्फ लाला के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मोहन ने पिस्तौल निकाल कर कुलदीप पर गोली चला दी, लेकिन वहां खड़े एक व्यक्ति ने पिस्तौल को झपट दिया, जिस कारण गोली दूसरी तरफ चली गई तथा उनकी जान बच गई। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें