फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर अभिभूत हुए टॉपर्स विद्यार्थी

Fri, 19 Jul 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अमर उजाला की ओर से करनाल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर जिले के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थी अभिभूत हो गए। विद्यार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर काफी खुशी हुई।
विज्ञापन

करनाल में वीरवार आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर प्रदेश भर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों की टॉपर्स मेधावी छात्रा चांदनी, नेहा, रमन कुमार, अनुज, सोनिया सम्मान समारोह को सम्मानित किया गया। नांगल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कॉमर्स की टॉपर नेहा ने बताया कि कभी सोचा नहीं था कि उनको मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। आज दिन यादगार रहेगा। कॉमर्स की दूसरी टॉपर छात्रा चांदनी ने बताया कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होना सपने से कम नहीं था। परिवार के लोग खुशी हैं। सरकारी स्कूल सीहा के विज्ञान वर्ग के टॉपर रमन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना काफी गर्व की बात है। परिवार के लोग भी इससे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें