फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 12वीं के परीक्षा परिणाम में नाहड़ ब्लॉक जिले में अव्वल

Sun, 05 May 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुगोढ़ ​स्थित राजकीय स्कूल में 12वीं का परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त करने पर व
विज्ञापन
कोसली। गांव गुगोढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर सरपंच पूजा यादव की तरफ से विद्यालय में सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता नाहड़ बीईओ राजेंद्र शर्मा ने की। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में नाहड़ ब्लॉक जिले में प्रथम रहा।
विज्ञापन

गुगोढ़ स्कूल के विज्ञान संकाय की छात्रा नेहा ने 464 अंक लेकर नाहड़ ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में प्रथम व जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य उर्मिला कुमारी ने कहा कि कक्षा 12वीं के 50 विद्यार्थियों में से 24 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज किया। आर्ट्स संकाय में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरपंच ने मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों मुस्कान, पायल, खुशी, भारती, पिंकेश, विनीत, हर्ष, पीयूष, मनीषा, उमेश, झलक, शीतल, पूजा, रामभतेरी, ममता, रोहित, साक्षी, खुशी, निखिल और पवन को लंच बॉक्स और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
शिक्षकों हिंदी प्रवक्ता चंचल यादव, भौतिक शास्त्र प्रवक्ता अश्विनी, रसायन शास्त्र प्रवक्ता शर्मिला, गणित प्रवक्ता पिंकी, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. वंदना, राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता अनिल, इतिहास प्रवक्ता धर्मवीर, संस्कृत प्रवक्ता राकेश शास्त्री को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व एसएमसी प्रधान उमेद सिंह, विजय पंच, प्रवेश पंच, मामन, अजय, रामनिवास आदि ग्रामीण व विजयलक्ष्मी, डीपी कपूर, नीरज चौधरी, कंप्यूटर शिक्षक महेश, देशराज, शालू, सीमा, विक्रम और सूजान आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें