फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मई में ही झुलसाने लगी जून वाली गर्मी

Sun, 05 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मई शुरू होते ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले का तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया है। अमूमन यह पारा जून व जुलाई में बढ़ता है, लेकिन इस बार मई में ही जून की गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर में बाजार और सड़कों पर भीड़ कम होने लगी है। गर्मी बढ़ने से बाजारों में कूलर, एसी और शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते लोग घर और प्रतिष्ठानों में कूलर व एसी के सामने समय व्यतीत कर रहे हैं। लोग बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। लोग सुबह 10 बजे से पूर्व और शाम को 5 बजे के बाद बाजारों में खरीदारी के लिये निकल रहे हैं। व्यापारी ग्राहकों की बांट जोह रहे हैं, लेकिन ग्राहकों की भीड़ या तो शीतल पेय पदार्थों पर है या फिर कूलर, एसी की दुकानों पर। जगह-जगह आईसक्रीम और जूस आदि की रेहड़ियों पर लग रही हैं।


पिछले एक सप्ताह से तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहा, लेकिन शनिवार को तापमान में उछलकर 42 डिग्री पर पहुंंच गया। गर्मी का सबसे ज्यादा सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान पर एक नजर


दिनांक अधिकतम न्यूनतम

28 मार्च 39 23

29 मार्च 39.5 21.6

30 मार्च 37.5 20.5

1 अप्रैल 35 20.4

2 अप्रैल 35.6 16.6

3 अप्रैल 39.5 17.5

4 अप्रैल 42 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें