फोटो : 06रेवाड़ी। भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : प
रेवाड़ी। भारतीय संविधान दिवस पर जिला सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। जिले के सभी थाना, चौकी व जिला पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। भारतीय संविधान दिवस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई है। इस अवसर पर भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद किया गया।