अंसल सिटी परिसर में पौधरोपण के लिए पहुंचे संस्थाओं के सदस्य विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ। स्
रेवाड़ी। अंसल सिटी के परिसर में शनिवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 250 पौधे रोपे गए। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और अंसल सिटी आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव रहे। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है।
डॉ. आरबी यादव ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की देखरेख करें।
कार्यक्रम में विपिन धींगरा, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, दीपेश, प्रशांत, राजेश, डीपी यादव, विजय शर्मा, देवेंद्र, अशोक यादव, डॉ. पीसी सिंघल, डॉ. कंवर सिंह, डॉ. सुप्रतीक्ष, डॉ. सुनील यादव और विक्रांत मौजूद रहे।
अंसल सिटी परिसर में पौधरोपण के लिए पहुंचे संस्थाओं के सदस्य विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ। स्