गांव चिमनावास में पौधरोपण करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव चिमनावास निवासी पर्यावरण मित्र राजकुमार ने एक पेड़ परिवार के नाम अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस अवसर पर उनकी माता अंगूरी देवी, नीलम, मंजू, अंतु, हनशिका, अमन, सौरव, जीविका और रक्षिता सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
गांव चिमनावास में पौधरोपण करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण