फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्व-गणना का आज अंतिम दिन, कल से होगी वास्तविक प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना प्रक्रिया के तहत 30 अप्रैल को स्व-गणना का अंतिम दिन है। अब तक हरियाणा में 2 लाख 45 हजार से अधिक परिवारों द्वारा स्व-गणना पूरी की जा चुकी है। 1 मई से राज्यभर में हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना की वास्तविक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्व-गणना एक सरल और तेज प्रक्रिया है, जिसे मात्र 5 से 7 मिनट में पोर्टल पर जाकर पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले जनगणना कर्मियों का पूरा सहयोग करें और उन्हें सही, सटीक व अद्यतन जानकारी प्रदान करें। नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण के लिए ही किया जाएगा।
यदि किसी नागरिक, प्रगणक या पर्यवेक्षक को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित अधिकारी, तहसीलदार या पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जनगणना विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जहां शिकायत या समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें