संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। पहले आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून तक निर्धारित की गई थी। फिर उसके बाद औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ा कर 25 जून तक कर दी गई थी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही 28 जून को प्रथम सूची 28 जून को जारी की जाएगी। प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन दो जुलाई तक होगी। प्रथम सूची में आने वाले विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन होने के बाद 3 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद 4 जुलाई को खाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 4 से 6 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
दूसरी मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसका 9 से 12 जुलाई तक प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन जारी रहेगा। सत्यापन होने के बाद 13 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। 14 जुलाई को दूसरी सूची में खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 16 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची होगी जारी
18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। 22 जुलाई तक तीसरी तक सूची के विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। 23 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। 24 जुलाई को खाली रहने वाली सीटों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। 26 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसकी पांच अगस्त तक फिजिकल सत्यापन होगा। 30 जुलाई से छह अगस्त तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
-
वर्जन:
आईटीआई में 25 जून तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 28 जून से प्रथम काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई रेवाड़ी।