रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित विषय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बीएससी ऑनर्स के पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं।
प्रवेश के लिए साइंस के इच्छुक अभ्यर्थी 9 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीएससी ऑनर्स के विषय से प्रोग्राम का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात भरे गए आवेदन की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 16 जून तक संबंधित विभाग में जमा करानी अनिवार्य है। प्रथम मेरिट सूची 17 जून को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसिलिंग 19 जून को होगी। द्वितीय काउंसिलिंग 23 जून एवं तीसरी काउंसिलिंग 27 जून को होगी। संवाद