फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए घरों में पानी जमा न होने दें : डीसी

Sat, 07 Nov 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मच्छर जनित बीमारियों विशेषकर डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसके लिए घरों और आसपास सफाई रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय भी सक्रिय रहता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और जरूरत के अनुसार मच्छरदानी तथा मच्छर भगाने वाले साधनों का प्रयोग करें।
डीसी ने कहा कि घरों, कार्यालयों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों पर रखे बर्तन और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें। इन स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
डीसी ने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता एवं जांच अभियानों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें