फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पेंशन अपडेशन और हेल्थ बीमा पर चर्चा

Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एसोसिएशन की बैठक के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन की रेवाड़ी यूनिट की आम बैठक शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी बैंक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीत सिंह टाइगर ने की। जिला सचिव नारायण सिंह तंवर ने सदस्यों का स्वागत किया और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बैठक में यूनिट के नए सदस्य ईश्वर सिंह जलवा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्य डीपी गर्ग को पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पेंशनर्स की हेल्थ बीमा पॉलिसी, पेंशन अपडेशन और यूनिट की ओर से स्टेट एसोसिएशन को भेजे जाने वाले अंशदान सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। स्टेट प्रेसिडेंट आरसी यादव, सतीश बटला, डीपी गर्ग, सुभाष चंद और ईश्वर सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष जीत सिंह टाइगर ने सभी सदस्यों का आभार जताया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को दिवाली के उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें