धारूहेड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीरवार को नगर पालिका से शहीद भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारतीय सेना के साहस, बलिदान और पराक्रम को नमन किया गया।
नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। तकनीकी व मानसिक तौर पर मजबूत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों की पर हमला कर पहलगाम की घटना का बदला ले लिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों को तबाह करने का काम किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए।
इस अवसर पर राम पाल यादव किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कोसलिया, मनोज सैनी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजित कोसलिया, नानक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।