फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईपीएल में 3 करोड़ और थार जीतने के चक्कर में गंवा दिए 1.68 लाख

Fri, 23 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आईपीएल मैच में 3 करोड़ और थार जीतने के चक्कर में एकाउंटेंट से 1.68 लाख रुपये ठगने के मामले में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव मुंढलिया निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह टेलीग्राम एप चलाता है। इसपर एक ग्रुप में शामिल युवक ने उसे एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। यह ग्रुप आईपीएल में ड्रीम टीम कॉन्टेस्ट खेलने और उन्हें गाइड करने वालों का था।
विज्ञापन

लोगों के बधाई संदेश देखकर उसने भी ड्रीम टीम के लिए माई इलेवन एप पर अपनी आईडी जनरेट कर ली। इसकी जानकारी उसने ग्रुप के लोगों को दी तो एक सदस्य ने उसे भी आईपीएल मैच में रैंक दिलवाकर लाखों रुपये जितवाने की बात कही।
ग्रुप के सदस्य से पर्सनल चैट शुरू हो गई। उसने रुपये जीतने के लिए टीम चुनने का तरीका बताया। 2-3 दिन तक जब यह सिलसिला चलता रहा तो युवक ने उससे कहा कि आप अपनी ड्रीम टीम वाले अकाउंट की आईडी और पासवर्ड मुझे दे दो। मैं ही आपके लिए 3-4 टीमें बना देता हूं, आप बस पेमेंट करते रहना।
अकाउंटेंट के मुताबिक युवक के कहने पर उसने माई 11 सर्किल ऐप की आईडी और पासवर्ड युवक को दे दिए। आईडी और पासवर्ड लेने के बाद युवक ने उसे 27 अप्रैल को कॉल किया कि आज आईपीएल में मुंबई व लखनऊ और दिल्ली कैपिटल व आरसीबी के बीच मैच है।
इसमें आपकी टीमें बना देता हूं। स्वीकृति देने के बाद युवक का शाम को फोन आया कि आपके नाम से 4 टीमें बना दी हैं, आप पेमेंट कर दो। इस पर युवक ने 4 बार में 1 लाख 68 हजार रुपये क्यूआर कोड भेजकर ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


युवक की न कॉल आई और ना ही मैसेज
पीड़ित ने बताया कि रात को दोनों मैच खत्म हो गए, लेकिन उसके पास युवक की न तो कॉल आई और ना ही मैसेज। उसने अपनी माई 11 सर्किल ऐप आईडी चेक की तो उसमें भी उसे कोई रैंक नहीं मिली। इसके बाद उसने वह वॉट्सएप ग्रुप चेक किया, जिसमें वह जुड़ा था। पता चला कि इस ग्रुप को भी डिलीट कर दिया गया था। उसने युवक के नंबर पर कॉल किया तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें