फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेवाड़ी शहर तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। रेवाड़ी के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शहरवासियों, पूर्व सैनिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन चौक पर हुआ। यहां महाराजा अग्रसेन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व सैनिकों ने करीब 300 फीट लंबा तिरंगा सम्मान के साथ उठाया। विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते समय व्यापारियों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडलों और बाजार एसोसिएशनों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
लक्ष्मण सिंह यादव ने तिरंगे को भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदानों का प्रतीक बताया। उन्होंने नई पीढ़ी के राष्ट्रप्रेम को देश के प्रति समर्पण का प्रमाण कहा। तिरंगा यात्रा घंटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई, जहां विधायक सहित सभी ने देश की खुशहाली की कामना की। यात्रा के बाद लक्ष्मण सिंह यादव गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य वक्ता रहेंगे।

तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें