फोटो : 26गांव संगवाड़ी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए। स्रोत : डीपीआ
रेवाड़ी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में गांव संगवाड़ी में सरपंच तथा भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों तथा तिरंगा हाथ में लेकर निकाली गई।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण यादव का ग्रामीणों की ओर से फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में भाग लिया।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सालावास, भाजपा नेता राजेंद्र पटेल कैप्टन रामरतन, रामथल ठेकेदार, रामकरण पंच, रामरतन पंच, पवन रावत, अभय पटेल, डा. रामपाल, अजीत सेठ, नरेश पंच, सोम सैन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।