फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय

Fri, 09 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक फूलकुमार की टीम ने वीरवार को रेजांगला पार्क में आमजन को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान एएसआई मुकेश व उनकी टीम ने लोगों को बताया कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर है आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े ही चालाक किस्म के हैं जिनसे सभी को बचना होगा। जिले में साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा गया। साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें