फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओजोन संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाओ स्पर्धा में टीना प्रथम

Thu, 17 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएससी लाइफ साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा टीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएससी लाइफ साइंस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कुल 72 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने ओजोन परत के क्षरण के कारणों, उसके पर्यावरण एवं मानव जीवन पर प्रभाव तथा ओजोन संरक्षण के उपायों को रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
पोस्टरों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. जयश्री कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग, सुनील कुमार, रसायन विज्ञान विभाग तथा डॉ. योगेश, वनस्पति विज्ञान विभाग शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्राओं के पोस्टरों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, वैज्ञानिक तथ्यों, प्रस्तुतीकरण एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया गया।प्रतियोगिता में टीना, बीएससी लाइफ साइंस प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रियंशी, बीएससी लाइफ साइंस प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा दीपिका, बीएससी लाइफ साइंस तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राणी शास्त्र विभाग से शीतल यादव, भरत सिंह, अग्निवेश एवं प्रकृति यादव ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें