फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंधी में उड़े टिन शेड व बोर्ड, बारिश से हुआ जलभराव

Mon, 02 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 39अनाज मंडी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रविवार की शाम आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। आंधी में जहां टिन शेड और दुकानों के बोर्ड उड़ गए वहीं बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा।
आंधी के चलते कहीं कोई बड़े नुकसान या जान माल की हानि जैसी घटना नहीं हुई। रविवार को सुबह से दोपहर 3 बजे तक मौसम सुहाना बना रहा। 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। शाम 6 बजे आंधी आई। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानों के बोर्ड और टिन शेड उड़ गए।
विज्ञापन

आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक बारिश जारी रही। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, शहर के विभिन्न बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, विभिन्न सेक्टर्स, सब्जी मंडी, कुतुबपुर, गुलाबी बाग में जलभराव हुआ।
शहर के नालों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पाई है जिससे जलभराव की समस्या पैदा हुई। नगर परिषद की ओर से अभी नालों की सफाई नहीं शुरू कराई गई है।
मौसम बदलने की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नौतपा के दिनों में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 जून तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। 2 जून तक पूर्वी से पश्चिमी हवा चलेगी। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और बीच-बीच में बादल छाने व हवा चलने की संभावना है। 2 जून की रात से 4 जून के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवा चलने और गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें