अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। कई दिनों के बाद अनाज मंडी में किसानों की चहल पहल देखने को मिली है। वीरवार को किसान बाजरा बेचने के लिए पहुंचे। जिले में अभी तक 27 हजार गेट पास और 65 हजार टन बाजरा की आवक हो चुकी है।
अब बाजरा की आवक कम हो रही है। मंडी में भीड़ इतनी रहती है कि पूरा दिन किसानों का वहीं पर बीत जा रहा है।
इसलिए भी भीड़ बढ़ गई कि इस बार सरकार ने बाजरा बिक्री के लिए शर्त लगा दी है कि जो किसान बाजरा बिक्री करेगा, उसी को ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जाएगा।
ऐसे में जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है, वे जल्दी में है कि बाजरे को बिक्री करें और उनको भावांतर मिल सके।