चोरी करता युवक सीसीटीवी में हुआ कैद। स्रोत : सीसीटीवी
भिवाड़ी। खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा कस्बे में सोमवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से दिन-दहाड़े करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे चोर की हरकतें साफ नजर आ रही हैं।
घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की है। एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और सामान देखने का बहाना बनाया। इसी दौरान दुकानदार किसी जरूरी काम से महज एक मिनट के लिए दुकान से बाहर चला गया।
मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने तेजी से गल्ले (काउंटर) से नकदी निकाली और करीब 30 सेकेंड में ही सामान देखकर दुकान से फरार हो गया। दुकानदार जब वापस लौटा तो गल्ले में रखी नकदी गायब मिली।
हैरान दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की इसमें युवक की पूरी चोरी की वारदात कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे युवक ने चालाकी से मौका देखकर नकदी उड़ाई और कोई सामान खरीदे बिना ही भाग निकला।