फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पिस्तौल और कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर जिले में दहशत फैलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए रेवाड़ी सीआईए की टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अंग्रेजी पिस्तौल, एक कट्टा व 9 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक बदमाश महेश गैंग का सदस्य है। सीआईए रेवाड़ी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ लोग हथियार के बल पर दहशत फैला सकते हैं। इन्हीं सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए शहर के संघी का बास मोहल्ले में रेड की गई। वहां से चौधरीवाड़ा निवासी अचीन उर्फ टिंकल को गिरफ्तार किया गया। टिंकल महेश गैंग से जुड़ा हुआ है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल व दो कारतूस के साथ ही एक कट्टा भी बरामद किया है।
खोल थाना क्षेत्र में हुई दूसरी कार्रवाई
इसी प्रकार खोल थाना क्षेत्र के गांव मंदौला से मंजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद किए गए है। मंजीत पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले खोल व कनीना थाना में दर्ज है। सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि इसी प्रकार नई आबादी से अनिल को गिरफ्तार किया है। अनिल गोठड़ा गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि शहर में किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। खास कर हथियार व नशा तस्करों पर ओर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें