फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से ट्राला सहित तीन वाहन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वाहन चोरी की वारदात तेजी से बढ़ती जा रही है। चोर अलग-अलग जगहों से एक ट्राला, ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बावल के गांव शाहपुर निवासी उमेद सिंह ने कहा है कि उनके पास 18 टायर वाला ट्राला था। 19 जनवरी की सुबह 11 बजे उन्होंने अपना ट्राला गांव में खड़ा किया था। ट्राला खड़ा करने के बाद वह अपने घर आ गया। 20 जनवरी की सुबह वह ट्राला लेने के लिए गया तो वहां से गायब मिला। उन्होंने अपने स्तर पर ट्राले की तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं लग पाया। उमेद सिंह ने मामले की शिकायत बावल पुलिस को दी है।
वहीं गांव खेड़ा मुरार निवासी नीरज सिंह ने बताया कि उन्होंने बावल में रेवाड़ी रोड पर बिजली निगम कार्यालय के सामने हार्डवेयर की दुकान की है। 19 जनवरी की शाम करीब छह बजे अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान के सामने खड़े किए थे। वह दुकान का ताला लगा कर अंदर सो गए। रात को चोर दुकान के आगे से ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। सुबह वह उठे तो ट्रैक्टर गायब मिला। बावल थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर भिवानी के गांव बापोडा निवासी अविकांत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह औद्योगिक सेक्टर-तीन में काम करता है। उन्होंने सेक्टर तीन में एक प्लॉट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। वह काम करने के लिए अंदर चला गया। दोपहर बाद वह वापस बाहर आए तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। कसौला थाना पुलिस ने अविकांत की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें