पीएचसी टांकड़ी में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ करते डॉ. जितेंद्र कुमार। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। देश के साथ जिले में शनिवार से 190 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाने से शुरू हुए कार्यक्रम में वीरवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1128 को टीका लगाया गया। अब तक जिले में 1848 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को बावल सीएचसी के अलावा शहर के कलावती और मेट्रो अस्पताल सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। बता दें कि पहले चरण में कुल 5600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। दूसरे चरण में पुलिसकर्मी व अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल किए जाएंगे। वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टांकड़ी पर एसएमओ डॉ. जितेंद्र चौधरी ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। यहां पर 107 आशा वर्कर सहित कुल 107 लोगों को टीके लगाए गए। बता दें कि एक दिन में एक सेंटर पर 100 टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा जाता है। इस मौके पर मुख्य रुप से डॉ. नमिता राव डेंटल सर्जन, प्रधान पंकज, यादव, मिथलेश, प्रहलाद, गौरव, सतीश, विनोद, कोशल्या, छिंद्रपाल, सुनिता, दयावती और धमेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्यकर्मी उम्मीद के मुताबिक कम लगवा रहे टीका
शनिवार को शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार दिन के अंदर 5800 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक उम्मीद के मुताबिक टीकाकरण नहीं हो पाया है। 20 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जा चुका है, ऐसे में लक्ष्य के हिसाब से दो हजार से अधिक लोगों टीका लगना था। एक सेंटर पर 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जाता है। लेकिन अभी तक 1128 स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया जा चुका है।
जिलेे में कुल 1848 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी पर होने के चलतेे टीका नहीं लगवा पता हैं। इसके चलते कई बार लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है। जल्द ही सभी 5800 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. अशोक कुमार, टीकाकरण, नोडल अधिकारी।