फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में सफल तीन छात्राएं सम्मानित

Fri, 27 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजपुरा ईस्तमुरार ​स्थित राजकीय स्कूल में सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजपुरा इस्तमुरार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं मुस्कान यादव, दीक्षिता और नचिता ने बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन छात्राओं को विद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की मुखिया संतोष कुमारी ने कहा कि यह सफलता विद्यालय की टीम और विज्ञान अध्यापिका रेखा यादव के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नामांकन से ही ज्यादा बच्चे बुनियाद जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। बुनियाद मिशन लेवल -3 की परीक्षा की तैयारी बच्चों को कराएं।
उनका समय व्यर्थ न जाने दें। कार्यक्रम के दौरान सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में रेखा यादव, सरोज कुमारी, मोनिका, रजनी यादव, भूप सिंह एवं विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें